{"_id":"592ffca34f1c1b1e10bdab46","slug":"passport-facility-will-be-available-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में कल से शुरू हो जाएगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में कल से शुरू हो जाएगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में लम्बे इंतजार के बाद पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलने जा रहा है। इसका उद्घाटन दो जून को केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह करेंगे। उद्घाटन को लेकर बृहस्पतिवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई।
दरअसल, उदयपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र को कुछ साल पहले बंद कर दिया था। जिसके बाद लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को जयपुर व जोधपुर जाना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों की मांग को देखते हुए केन्द्र सरकार ने फिर से यहां पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र को शुरू करने का निर्णय लिया। इसी के तहत दो जून को नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराए गए भवन में पासपोर्ट केन्द्र शुरू होने जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर वीके सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही, प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में जुड़ेंगे।
वहीं, समारोह में सांसद अर्जुनलाल मीणा व महापौर चन्द्रसिंह कोठारी सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। पासपोर्ट केन्द्र के उद्घाटन से पहले प्रदेश के पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने पूरे कार्यालय का जायजा लिया। उनका कहना है कि यंहा पर सभी सुविधाएं समय पर पूरी हो ओर लोगों को केन्द्र खुलने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए इस सम्बंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। विवेक जैफ ने बताया कि केन्द्र के खुलने से पूरे संभाग के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।