फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   parmanu the story of pokaran shoooting ends in jaisalmer

शूटिंग पूरी कर जॉन ने बच्चों के साथ की मस्ती

Sat, 15 Jul 2017 01:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
parmanu the story of pokaran shoooting ends in jaisalmer
बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाते अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : amar ujala
परमाणु स्थली के रूप में विश्वविख्यात पोकरण की धरा पर चल रही फिल्म 'परमाणु द स्टोरी आॅफ पोकरण' की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के अपने बीच पाकर स्टूडेंट्स फूले नहीं समाए।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग के दौरान एक विद्यालय के दृष्य के दौरान जब जॉन पोकरण की एक निजी स्कूल पहुंचे तो विद्यार्थी झूम उठे। फिल्म की शूटिंग के बाद जॉन ने बच्चों के संग समय बिताया वहीं फोटो भी खिंचवाए। वहीं पोकरण की धरा पर शूटिंग के समापन के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म यूनिट ने पोकरण की धरा को अलविदा कहा।
विज्ञापन


फिल्म शूटिंग के समापन के बाद जॉन ने पोकरण की जनता का आभार जताया वहीं परमाणु स्थली के नाम से विख्यात पोकरण की धरा की जमकर प्रशंसा की।

स्कूल में लगा सेट, जॉन ने की शूटिंग

parmanu the story of pokaran shoooting ends in jaisalmer
स्कूल में बनाए गए सेट पर शूटिंग के दौरान अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुए परमाणु परीक्षण पर निर्देशक अभिषेक शर्मा के निर्देशन में फिल्माई जा रही फिल्म के अधिकांश दृष्य पोकरण में फिल्माए गए हैं। 

पूर्व में 15 से 20 जून तक पोकरण में शूटिंग हुई। उसके बाद जैसलमेर में रेतीले धोरों पर शूटिंग हुई। वहीं एक बार फिर से पिछले तीन दिनों से पोकरण में शूटिंग लगातार जारी रही।

जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग पूर्ण हो चुकी है तथा आगामी 8 दिसम्बर को फिल्म को रिलीज करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed