फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   parmanu the story of pokaran film shooting re commenced with tightened security

कड़ी सुरक्षा के बीच फिर से शुरु हुई परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोकरण की शूटिंग

Sun, 18 Jun 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
parmanu the story of pokaran film shooting re commenced with tightened security
फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : amar ujala
परमाणु स्थली के रूप में विश्वविख्यात पोकरण की धरा पर एक बार फिर से ‘'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोकरण'’ की शूटिंग प्रारंभ हो गई है। पुलिस के जवानों व निजी सुरक्षा गार्डों के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच पोकरण फोर्ट में शूटिंग जारी है। वहीं पोकरण फोर्ट में फिल्म शूटिंग की यूनिट के अलावा सभी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


निर्देशक अभिषेक शर्मा के निर्देशन में अभिनेता जॉन अब्राहिम, अभिनेत्री डायना पैंटी शूटिंग में भाग ले रही है। गौरतलब है कि असामाजिक तत्वों द्वारा फिल्म शूटिंग के दौरान पत्थर फेंकने की घटना के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम व फिल्म यूनिट ने शूटिंग बंद कर दी थी वहीं पोकरण के किले में ही शूटिंग करने का निर्णय लिया था। दो दिन पूर्व पोकरण कस्बे में शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम पर फिल्माए जा रहे शॉट के दौरान असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके थे। उसके बाद शूटिंग बंद कर दी गई थी। 
विज्ञापन


करीबन एक सप्ताह तक पोकरण कस्बे में चलने वाली इस फिल्म की शूटिंग को रद्द करने का निर्णय लिया गया था। फिलहाल पोकरण फोर्ट में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शूटिंग प्रारंभ कर दी गई है वहीं पोकरण कस्बे में फिल्माए जानी वाली शूटिंग अब स्वर्णनगरी के बाजारों में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed