{"_id":"597b14c74f1c1b315f8b4e5a","slug":"park-will-be-ready-spend-30-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली की वादियों में तैयार होगा 'अनोखा पार्क'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली की वादियों में तैयार होगा 'अनोखा पार्क'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Jul 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
नई सूरत में तैयार होगा पार्क
- फोटो : अमर उजाला
अरावली की पहाड़ियों में करीब पौने चार करोड़ रुपए की लागत से बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित होगा।
अलवर के बाला किला बफर जोन में 3 करोड़ 79 लाख की लागत से बन रहे बायोडायवर्सिटी पार्क का आज नगर विकास न्यास अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत ने यूआईटी की टीम के साथ निरीक्षण किया। शेखावत ने कहा कि अगले साल तक बायोडायवर्सिटी पार्क का कार्य पूरा हो जाएगा।
नगर विकास न्यास ने यहां पर 58 लाख रुपए सरिस्का परियोजना के तहत वन विभाग को दिए है।इस पार्क में झरने नजर आएंगे। प्रातः कालीन भ्रमण के लिए ट्रैक बनाया गया है। इसे आकर्षक बनाने के लिए यहां पशु पक्षियों के चित्र भी उकेरे गए हैं। अरावली की वादियों में इस तरह का पार्क पहली बार विकसित किया जा रहा है।