{"_id":"5a6b40b34f1c1b91268b6814","slug":"paragliding-motor-craft-crash-in-nagaur-rajasthan-two-injured-in-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान भरते ही क्रैश हुआ पैराग्लाइडिंग मोटर क्राफ्ट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान भरते ही क्रैश हुआ पैराग्लाइडिंग मोटर क्राफ्ट, दो घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 Jan 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पैराग्लाडिंग मोटर क्राफ्ट
- फोटो : Amar Ujala
एडवेंचर का जुनून दो युवकों पर आज भारी पड़ गया। इस शौक के चलते वे दोनों जख्मी हो गए। राजस्थान के नागौर में आज एक पैराग्लाडिंग मोटर क्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये मोटर क्राफ्ट बिना किसी मंजूरी के उड़ाया जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया और यहां व्यास कॉलोनी के पास आ गिरा। इसमें सवार दो युवक घायल हो गए। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची।