{"_id":"594a22994f1c1b63208b4930","slug":"panther-trapped-after-3-months-long-wait-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुरः महीनों की कोशिश के बाद आखिर पकड़ा गया पैंथर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुरः महीनों की कोशिश के बाद आखिर पकड़ा गया पैंथर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर जिले के पावटा कस्बे की ग्राम पंचायत पाछूडाला में पैंथर को लंबे अर्से बाद बुधवार को पकड़ लिया गया है। वन विभाग की टीमें कई महीनों से पैंथर को पकड़े का प्रयास कर रही थीं और कस्बे के निवासी भी डरे हुए थे।
जानकारी के अनुसार यहां के सुन्दराला गांव में पिछले तीन महीने से पैंथर ने आतंक मचा रखा था। ये पैंथर गांव में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है और पैंथर के डर के मारे गांव में शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते थे।
पैंथर की दहशत में जी रहे ग्रामीण काफी समय से वन विभाग को इससे अवगत करा रहे थे, जिसके बाद हरकत में आए वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पैंथर को पकड़ा। वन विभाग पिछले तीन महीनों से पैंथर को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह पिंजरे में आ ही नहीं रहा था।
विज्ञापन
पैंथर बुधवार को पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद पैंथर को देखने के लिए वहां निवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल इस पैंथर को जयपुर स्थित नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर में छोड़ने के लिए लाया जा रहा।