फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   panther dead body found in udaipur

जब ये आदमखोर सड़क पर इस हाल में मिला, फोटो खींचने लगे लोग

Sat, 26 Aug 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
panther dead body found in udaipur
पैंथर - फोटो : amar ujala
सड़क पर जब ये आदमखोर इस हाल में मिला तो देखने वालों की भीड़ जमा होने लगी। हर कोई अपने मोबाइल कैमरे के जरिये इसकी फोटो खींच रहा था।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के उदयपुर शहर के अंबेरी क्षेत्र का है। यहां स्थित मेहरों का गुड़ा बायपास पर सुबह राहगीरों की भीड़ जमा थी। ये लोग यहां सड़क पर पड़े पैंथर की मोबाइल फोन से फोटो खींच रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर से शुक्रवार देर रात इसकी मौत हो गई, जिसके बाद से ही यह यहां पड़ा हुआ था। काफी देर बार आज यहां तमाशबीन लोगों ने  वन विभाग और वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू सोसायटी के पद्मसिंह राठौड़ को सूचना दी।


इस पर वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पैंथर मर चुका था। मुख्य वन्यजीव संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पैंथर के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed