फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Panther cough injury in the spinal cord, treatment will run in the jaipur zoo

पैंथर शावक की रीढ़ की हड्डी में लगी चोट, चिड़ियाघर में चलेगा ईलाज

Sun, 20 Aug 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 20 Aug 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
Panther cough injury in the spinal cord, treatment will run in the jaipur zoo
चिड़ियाघर में चलेगा ईलाज - फोटो : Vishnu Sharma
झालाना पार्क में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से जख्मी हुए एक पैंथर शावक को ट्रेकूलाइज कर आज जयपुर चिड़ियाघर में लाया गया। जहां वन्य जीव चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में शावक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविन्द माथुर ने बताया कि कल शाम को एक पैंथर शावक के जख्मी होने की जानकारी मिली थी। इस पर जयपुर चिड़ियाघर की टीम झालाना पहुंची। लेकिन कल देर शाम अंधेरा होने व पैंथर की मां के आसपास होने के कारण शावक को ट्रैंकुलाइज नहीं किया जा सका। चोटिल पैंथर का बच्चा 5-6 महीने का है।                         
विज्ञापन

 
आज सुबह फिर से जयपुर जू की टीम झालाना पार्क पहुंची। जहां चोटिल हुए पैंथर शावक के मिलने पर उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। इसके बाद उसे चिड़ियाघर लाया गया। डॉक्टर माथुर के अनुसार चोटिल अवयस्क पैंथर   का परीक्षण किया गया। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगने की वजह से पैंथर शावक लंगड़ा कर चल रहा है। डॉक्टर माथुर के अनुसार चोटिल पैंथर को आवश्यक दवाओं के साथ आॅक्टिनोथेरेपी दी गई है। उसके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी व देखभाल की  जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed