फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pahlu Khan's death cause not of heart attack

अलवर गौ-तस्कर मौत मामला: हार्ट अटैक से नहीं हुई पहलू खान की मौत

Thu, 06 Apr 2017 01:24 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला, टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
Pahlu Khan's death cause not of heart attack
smuggling of cows - फोटो : अमर उजाला
कथित गौ-तस्कर मौत मामले में विधायक ज्ञानदेव आहूजा के बयान से उलट बयान देते हुए पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को कहा है कि पहलू खान की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई थी। उसके शरीर पर गम्भीर चोटें थीं। चिकित्सक के अनुसार हालांकि अभी विसरा की फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार है। ज्ञानदेव आहूजा वही हैं, जिन्होंने जेएनयू के लिए कहा था कि वहां बड़े पैमाने पर बीयर का सेवन और कंडोम का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मौत के बाद जब मामले में उबाल आया था, तब ये बयान दिया था कि पहलू खान की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, मारपीट से नहीं। उनके इस बयान ने भी सुर्खियां बटोर ली थीं। इसके बाद पोस्टमार्टम करनेवाले वाले डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलू खान के सीने व पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। हालांकि अभी विसरा की फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन प्राइमरी स्टेज पर कहा जा सकता है कि पहलू खान की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है।
विज्ञापन


इधर, अलवर के बहरोड़ में गौ-रक्षकों ने शनिवार को पीट-पीटकर 55 वर्षीय पहलू खान को गम्भीर घायल कर दिया था। इसके बाद सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई थी। पहलू खान की मौत के बाद मामला राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना गया और संसद में भी ये मामला गूंजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलू खान के रिश्तेदार हुसैन खान का यह दावा भी है कि पहलू खान ने मरने से पहले बताया था कि मारपीट के दौरान जब पहलू खान ने गौ-रक्षकों को ट्रांजिट परमिट दिखाया, तो उन्होंने उसे फाड़ने का भी प्रयास किया था।


पहलू खान हरियाणा के नूह के जयसिंहपुरा गांव का निवासी था। पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनके पास जयपुर नगर निगम से लिया गया ट्रांजिट परमिट था। इस परमिट को लेने के लिए उन्होंने जयपुर नगर निगम में 700 रुपए जमा भी कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed