फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati row: Chief Secretary took urgent meeting in Secretariat

पद्मावती विवाद: सीएस ने बुलाई मीटिंग, किया इन मुद्दों पर विचार

Fri, 17 Nov 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
padmavati row: Chief Secretary took urgent meeting in Secretariat
demo pic - फोटो : डेमो पिक
पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहे जबरदस्त विवाद के बीच राजस्थान में मुख्य सचिव ने उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्य सचिव अशोक जैन की अध्यक्षता में आज शाम को सचिवालय में शॉर्ट नोटिस पर बुलाई इस बैठक में गृह सचिव दीपक उप्रेती, डीजीपी अजीत सिंह तथा अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन और उससे निपटने की रणनीति पर विचार—विमर्श किया गया। साथ ही फिल्म प्रदर्शन होने की स्थिति में सिनेमाघरों की सुरक्षा को लेकर भी विचार किया गया। 
विज्ञापन


बैठक में इस फिल्म रिलीज पर रोक के संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखने पर भी विचार किया गया। इस बारे में सीएम वसुंधरा राजे की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। हालांकि इस संबंध में एक पत्र पूर्व में सांस्कृतिक मंत्रालय को भेजा भी जा चुका है। आज की बैठक भी सीएम राजे के निर्देश पर बुलाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल शांति व्यवस्था का है

padmavati row: Chief Secretary took urgent meeting in Secretariat
पद्मावती - फोटो : SOCIAL MEDIA
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के कथानक को लेकर विवाद हो रहा है। कहा जा रहा है कि भंसाली ने पद्मावती के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया है। इस फिल्म की कहानी को लेकर कई आपत्तियां हैं। इनमें जहां एक ड्रीम सीक्वेंस को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ महारानी पद्मावती के डांस करने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार पद्मावती फिल्म के रिलीज को लेकर आशंका जता चुकी है। योगी आदित्यनाथ की सरकार का मानना है कि फिल्म की रिलीज शांति व्यवस्था के लिए परेशानी पैदा कर सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed