{"_id":"5a17c8c94f1c1b7a548bee93","slug":"padmavati-protest-kalvi-says-film-will-not-release-in-uk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसी भी देश में नहीं होगी 'पद्मावती' रिलीज, राजपूत एनआरआई करणी सेना के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी देश में नहीं होगी 'पद्मावती' रिलीज, राजपूत एनआरआई करणी सेना के साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यूनाइटेड किंगडम छोड़ो 'पद्मावती' को किसी भी देश में रिलीज नहीं होने देंगे। राजपूत एनआरआई संस्थाओं ने करणी सेना के इस विरोध में साथ देने का आश्वासन दिया है।
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि कई देशों की राजपूत एनआरआई संस्थाएं हैं, जो करणी सेना की भावनाओं के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस फिल्म को कहीं भी रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
कालवी ने कहा के यूके में राजपूत एनआरआई संस्था के डॉक्टर महेन्द्र जडेजा ने भी करणी सेना को आश्वासन दिया है कि यदि फिल्म रिलीज करने का प्रयास होगा, तो यहां भी विरोध किया जाएगा। डॉ. जडेजा ने करणी सेना से कहा है कि वह यूके में सबंधित सरकारी संस्थाओं से संपर्क कर फिल्म रिलीज नहीं करने की गुहार करेंगे। साथ ही, यूके की कई स्टूडेंट यूनियन में सम्मलित भारत के छात्रों से भी करणी सेना ने सम्पर्क किया है और उनसे जडेजा ने भी मीटिंग की है।

जनता व सरकार का दिख रहा है दबाव
पद्मावती
- फोटो : self
यूके की छात्रसंघ संस्था बीआरयूएनईएल के रणजीत सिंह राठौड़ और अन्य यूनियन के पुष्कर शर्मा और शैलेन्द्र सिंह ने भी करणी सेना को आश्वस्त किया है कि इस फिल्म के खिलाफ वे समर्थन जुटाएंगे। वे इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देने के लिए छात्रों से भी लगातार सम्पर्क में रहेंगे।
इधर कालवी ने कहा है कि वे भी यूके जाने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन निर्माताओं ने 'पद्मावती' फिल्म की रिलीज टाल दी। रिलीज जो टाली गई है उसका श्रेय केवल जनता और सरकार के दबाव को जाता है न कि निर्माताओं को। कालवी ने फिर चेताया है कि जिस भी देश में फिल्म रिलीज करने का प्रयास किया जाएगा मैं स्वयं उस देश में जाकर रिलीज रोकने का प्रयास करुंगा।