फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati protest kalvi says film will not release in uk

किसी भी देश में नहीं होगी 'पद्मावती' रिलीज, राजपूत एनआरआई करणी सेना के साथ

Fri, 24 Nov 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
padmavati protest kalvi says film will not release in uk
लोकेन्द्र सिंह कालवी
करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यूनाइटेड किंगडम छोड़ो 'पद्मावती' को किसी भी देश में रिलीज नहीं होने देंगे। राजपूत एनआरआई संस्थाओं ने करणी सेना के इस विरोध में साथ देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि कई देशों की राजपूत एनआरआई संस्थाएं हैं, जो करणी सेना की भावनाओं के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस फिल्म को कहीं भी रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


कालवी ने कहा के यूके में राजपूत एनआरआई संस्था के डॉक्टर महेन्द्र जडेजा ने भी करणी सेना को आश्वासन दिया है कि यदि फिल्म रिलीज करने का प्रयास होगा, तो यहां भी विरोध किया जाएगा। डॉ. जडेजा ने करणी सेना से कहा है कि वह यूके में सबंधित सरकारी संस्थाओं से संपर्क कर फिल्म रिलीज नहीं करने की गुहार  करेंगे। साथ ही, यूके की कई स्टूडेंट यूनियन में सम्मलित भारत के छात्रों से भी करणी सेना ने सम्पर्क किया है और उनसे जडेजा ने भी मीटिंग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता व सरकार का दिख रहा है दबाव

padmavati protest kalvi says film will not release in uk
पद्मावती - फोटो : self
यूके की छात्रसंघ संस्था बीआरयूएनईएल के रणजीत सिंह राठौड़ और अन्य यूनियन के पुष्कर शर्मा और शैलेन्द्र सिंह ने भी करणी सेना को आश्वस्त किया है कि इस फिल्म के खिलाफ वे समर्थन जुटाएंगे। वे इस फिल्म ​को रिलीज नहीं होने देने के लिए छात्रों से भी लगातार सम्पर्क में रहेंगे।

इधर कालवी ने कहा है कि वे भी यूके जाने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन निर्माताओं ने 'पद्मावती' फिल्म की रिलीज टाल दी। रिलीज जो टाली गई है उसका श्रेय केवल जनता और सरकार के दबाव को जाता है न कि निर्माताओं को। कालवी ने फिर चेताया है कि जिस भी देश में फिल्म रिलीज करने का प्रयास किया जाएगा मैं स्वयं उस देश में जाकर रिलीज रोकने का प्रयास करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed