फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy- two professors got a call from cbfc to review the film

अब यहां के दो इतिहासकारों को मिला 'पद्मावती' देखने का न्यौता, प्रसून जोशी ने किया कॉल

Mon, 25 Dec 2017 01:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Dec 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy- two professors got a call from cbfc to review the film
padmavati ban
विवादित फिल्म पद्मावती की रिलीज को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंंत्रालय ने अब सीबीएफसी को जल्द से जल्द इतिहासकारों का एक पैनल बनाकर पद्मावती दिखाने का आदेश दिया है। फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के दो इतिहासकारों को फिल्म देखने का न्यौता दिया है। जोशी ने एक फोन करके दोनों इतिहासकारों से फिल्म को देखने के बाद अपना उनकी राय भी मांगी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के दो इतिहासकार प्रोफेसर बीएल गुप्ता और प्रोफेसर आरएस खंगारोत को सीबीएफसी की तरफ से  ये न्यौता दिया गया है। एक मीडिया से कहा को दोनों प्रोफेसर्स ने बताया कि उन्हें सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी ने कॉल किया था जिसके बाद उपल्ब्ध होने पर इस फिल्म को देखने की हामी भरी है। 
विज्ञापन

कौन है दोनों प्रोफेसर्स

padmavati controversy- two professors got a call from cbfc to review the film
डेमो इमेज
प्रोफेसर बीएल गुप्ता राजस्थान विश्वविद्यालय में इतिहास पढ़ाते हैं  जिन्होनें मध्यकालीन भारत के इतिहास पर कई किताबें भी लिखी हैं जबकि प्रोफेसर आरएस खंगारोत अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल है।  प्रोफेसर खंगारोत ने समाचार पत्र से कहा कि ये पूरा विवाद भंसाली और करनी सेना या राजपूतों का नहीं है बल्कि ये विवाद भंसाली ​की फिल्म और इतिहास के बीच का है जिसमें फिल्म को देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि इतिहास से वाकई छेड़छाड़ की गई है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed