{"_id":"5a190c154f1c1b4c528b57e6","slug":"padmavati-controversy-police-investigations-continue-six-people-are-investigating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाहरगढ़ किले पर लटके शव मामले में पुलिस ने 6 लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहरगढ़ किले पर लटके शव मामले में पुलिस ने 6 लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
किले पर लटकी हुई लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के प्रसिद्ध नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर मिली लटकती हुई लाश अब पुलिस के लिए भी गुत्थी बन गई है। मौके पर 'पद्मावती' को लेकर चट्टानों पर स्लोगन भी लिखे मिले थे। पुलिस भले ही इसे अब तक आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन युवक के परिजनों और मौके पर पहुंचे लोग इसे हत्या मान रहे हैं। मौके पर हालातों को जिसने भी देखा, उसने दावा किया कि इस तरह कोई आत्महत्या कर ही नहीं सकता।
इधर, पुलिस इस मामले की तह तक जाने के हर संभव प्रयास कर रही है और इस मामले में युवक चेतन सैनी के नजदीकी और संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। इस बीच सुबह पुलिस ने किले पर स्थित घटनास्थल का दोबारा मौका मुआयना किया।
हालांकि मामले में पुलिस प्राथमिक रूप से मामले को खुदकुशी मान रही है और कल रात ब्रह्मपुरी थाने में सुसाइड का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कई बातें हैं जो सुसाइड की तरफ इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि युवक ने खुदकुशी की है। इसमें कोई और एंगल स्पष्ट नहीं हो रहा है। हांलाकि अभी जांच जारी है। पुलिस मृतक चेतन सैनी से जुड़े करीब छह लोगों को पूछताछ कर रही है।

पुलिस के ये हैं तर्क
मृतक चेतन सैनी का फाइल फोटो
- फोटो : File photo
दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि चेतन ने जो सेल्फी ली उसमें कोई और नजर नहीं आ रहा है। जहां तक बात कोयले से पत्थर पर कई तरह की बातें लिखी जाने की है, पुलिस का मानना है कि ये सभी बातें वहां जलाई हुई लकड़ी से लिखी गई है। चूंकि वो लकड़ी के जले हुए हिस्से से लिखी गई है, ऐसे में हाथों पर काले निशान नहीं पड़े।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर एक लाश लकटती हुई मिली थी। लाश के पास पत्थरों से फिल्म पद्मावती का नाम और कई बातें लिखी हुई थी।
पत्थरों पर लिखी हुई बातों में चेतन को तांत्रिक लिखा गया था। इसमें लिखा गया था कि हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते हम में है दम। दूसरी तरफ दूसरे पत्थर पर लिखा हुआ था कि चेतन तांत्रिक मारा गया।