{"_id":"5a646f354f1c1b93268b58f8","slug":"padmavati-controversy-pamphlet-distributed-against-padmaavat-by-rajasthan-rajput","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के खिलाफ राजपूतों ने शुरू की मुहिम, बांटे जा रहे पम्फलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' के खिलाफ राजपूतों ने शुरू की मुहिम, बांटे जा रहे पम्फलेट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 Jan 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
सिनेमाघर संचालकों को पम्फलेट देकर अपील करते राजपूत समाज के लोग
- फोटो : amar ujala
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही राजपूत संगठन इसके खिलाफ एकजुट होने लगे हैं। राजपूत संगठनों ने इसी कड़ी में आज सिनेमाघर संचालकों को फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने की अपील करने वाले पम्फलेट वितरित किए।
राजपूत संगठनों की ओर से इसकी शुरुआत आज कोटा जिले में हो गई है। यहां करणी सेना और राजपूत सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं करने की अपील करने वाले पम्फलेट बांटे और मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास की रक्षा करने की बात कही। राजपूत संगठन से जुड़े लोगों ने यहां सिनेमाघर मैनेजरों के पास जाकर मुलाकात की। साथ ही, उन्हें फिल्म को रिलीज नहीं करने की अपील करने वाले पम्फलेट सिनेमाघर के बाहर चस्पा करने की अपील की।
गौरतलब है इससे पहले चित्तौड़गढ़ में आज राजपूत महिलाओं ने हाथ में तलवार लेकर स्वाभिमान रैली निकाली। इसमें भी क्षत्राणियों की ओर से फिल्म को प्रदर्शन नहीं करने की बात कहते हुए विरोध जताया।