फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy- lokendra singh kalvi said he do not care about release date

सभी समाज मेरे साथ इसलिए मुझे 'पद्मावत' की तारीख से मतलब नहीं: कालवी

Mon, 08 Jan 2018 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy- lokendra singh kalvi said he do not care about release date
Padmavati
करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने दावा किया है कि विवादित फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ उनके साथ सभी समाजों के लोग खड़े हैं और इस कारण ये फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कारण उन्हें फिल्म की रिलीज डेट से कोई मतलब नहीं है। रानी पद्मावती केवल राजपूतों की नहीं पूरे देश और सभी समाजों की शान है।
विज्ञापन



कालवी ने कहा है कि फिल्म चाहे 25 को रिलीज हो या कभी भी, रानी पद्मवती की गरिमा से छेड़छाड़ करनेवालों के खिलाफ जब वे आवाज उठाएंगे, तो सभी समाज के लोग फिल्म का पुरजोर विरोध करने आ जाएंगे। कालवी ने कहा कि पहले जब दिसम्बर में फिल्म रिलीज करना तय हो गया था, तब इस फिल्म के खिलाफ उन्हें बिहार, हरियाणा, यूपी ही नहीं दक्षिण भारत तक से जनसमर्थन मिला था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विवादित फिल्म पद्मावत की रिलीज डेट 25 जनवरी घोषित हुई है। लेकिन करणी सेना ने फिल्म को पूरी तरह से बैन कराने के लिए आज से ही नया बिगुल बजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी से अपील के बाद, राज्य सरकार को चेतावनी

padmavati controversy- lokendra singh kalvi said he do not care about release date
Padmavati
हालां​कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि ये फिल्म राजस्थान में रिलीज नहीं की जाएगी। वहीं गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भी यही बयान दिया है। फिर भी राजपूत समाज ने भी ऐलान किया है कि फिल्म किसी कीमत पर राजस्थान तो क्या पूरे देश में रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

इससे पहले करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी फिल्म को बैन करने में हस्तक्षेप करने की अपील की थी। वहीं करणी सेना ने राजस्थान में उपचुनाव को पद्मावती से जोड़कर पहले ही सरकार को चेतावनी जारी कर दी है कि यदि फिल्म को राजस्थान में रिलीज होने दिया गया तो राजस्थान की भाजपा परिणाम भुगतने को तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed