फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy- karani sena again threatens Sanjay Leela Bhansali

'पद्मावती' को लेकर फिर गरजी करणी सेना, संजय लीला भंसाली को दी ये चेतावनी

Fri, 05 Jan 2018 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy- karani sena again threatens Sanjay Leela Bhansali
Padmavati
'पद्मावती' फिल्म की रिलीज की अटकलों के बीच करणी सेना ने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली को चेतावनी दी है। करणी सेना ने कहा है कि संजय लीला भंसाली इस देश में ये फिल्म रिलीज करने की इच्छा छोड़ ही दें। साथ ही कहा कि इस फिल्म को दुनिया के किसी भी देश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


करणी सेना के संयोजक लोकेंद्र सिंह कालवी ने जयपुर में पत्रकारों से कहा कि हम अब भी फिल्म 'पद्मावती' के पूर्ण प्रतिबंध पर ही अड़िग हैं। फिल्म को किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। अब निर्माता निर्देशक या जो भी फिल्म रिलीज करने और होने का इंतजार कर रहा हो, उसे अनावश्यक मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज नहीं होगी, इस लिए सारी प्रक्रियाएं और मेहनत बेकार ही जाएंगी। गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज को लेकर आए दिन अटकलें चल रही हैं। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को इतिहासकारों की समिति को भी दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के साथ घूमर गाने पर भी लगे बैन

padmavati controversy- karani sena again threatens Sanjay Leela Bhansali
लोकेन्द्र सिंह कालवी

कालवी ने कहा कि उन्होंने फिल्म के नाम व घूमर गाने में बदलाव को लेकर चर्चाएं सुनी हैं। उन्होंने कहा कि इस गाने में बदलाव नहीं, बल्कि ये गाना ही बैन होना चाहिए।

लोकेन्द्र सिंह कालवी ने सीबीएफसी की ओर से बनाए गए पैनल में शामिल इतिहासकारों की संख्या को लेकर भी सवाल उठाया। कालवी ने कहा कि वे तो इतिहासकार नहीं है, ऐसे में उनका फिल्म देखने या न देखने का सवाल ही नहीं उठता।

उनका आरोप है कि बोर्ड ने फिल्म को देखने के लिए बनाए गए पैनल में 9 इतिहासकारों को शामिल करने की बात कही थी, जबकि केवल 3 इतिहासकारों को ही फिल्म दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed