{"_id":"5a5352054f1c1b32198b5a3f","slug":"padmavati-controversy-home-minister-gave-a-bog-statement-about-film-release","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में नहीं रिलीज होगी पद्मावत, राजपूत समाज देशभर में बैन पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में नहीं रिलीज होगी पद्मावत, राजपूत समाज देशभर में बैन पर अड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' की प्रस्तावित रिलीज डेट को लेकर गृहमंत्री का एक बड़ा बयान आया है।
राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि राजस्थान में विवादित फिल्म 'पद्मावत' रिलीज नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार राजस्थान सरकार इस फिल्म को लेकर चल रहे विवादों को लेकर काफी संवेदनशील है और वह किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। फिल्म की रिलीज के लिए 25 जनवरी की तारीख तय हुई है। यहां दो लोकसभा सीटों व एक विधानसभा सीट पर इसी महीने उपचुनाव है और चुनावी माहौल तेज होता जा रहा है।
गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत को लेकर पिछले करीब साल भर से विवाद चल रहा है। फिल्म के कथानक और उससे जुड़े कई हिस्सों को लेकर विवाद चल रहा है। राजपूत समाज ने खासकर राजपूत समाज के संगठन करणी सेना ने विरोध का झंडा बुलंद कर रखा है।

सीएम राजे ने लिखा था स्मृति ईरानी को पत्र
वसुंधरा राजे
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह पद्मावती विवाद में हस्तक्षेप करें। पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा कि फिल्म को रिलीज करने से पहले उसके विवादित अंश हटा दिए जाएं।
मुख्यमंत्री ने पत्र में स्पष्ट लिखा था कि इस फिल्म को विवादित अंश हटने के बाद ही राजस्थान में रिलीज किया जाएगा। दूसरी तरफ सेंसर बोर्ड ने जिन इतिहासकारों को बुलाया था, उन्होंने भी फिल्म को लेकर अापत्ति जताई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि अब तक आपत्तियां सुलाई नहीं गई हैं।