फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy : bhanwar jitendra comment on film padmaavat

राहुल गांधी के करीबी इस नेता ने बताया 'पद्मावत' को लेकर कांग्रेस का क्या है स्टैण्ड

Mon, 22 Jan 2018 04:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy : bhanwar jitendra comment on film padmaavat
राहुल गांधी और भंवर जितेन्द्र
संजय लीला भंसाली निर्देशित विवादित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट पास आने के साथ ही बवाल बढ़ता जा रहा है। साथ ही, अब राजनीतिक नेताओं ने भी अपनी राय इसको लेकर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के करीबी नेताओं में माने जाने वाले पूर्व मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने आज इस फिल्म को लेकर कांग्रेस का स्टैंड स्पष्ट कर दिया। जयपुर में आज एक कार्यक्रम में शामिल होने जितेन्द्र सिंह ने 'पद्मावत' पर खुलकर कांग्रेस व अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं होनी चाहिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। यहां केवल 'पद्मावत' से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले अजमेर में राजपूत समाज के समर्थन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा कि वे 'पद्मावत' मामले में राजपूतों के साथ हैं।

सरकार के लिए भी मुसीबत बनी 'पद्मावत'

padmavati controversy : bhanwar jitendra comment on film padmaavat
वसुंधरा राजे
राजनीति जानकारों के अनुसार राजस्थान के अजमेर और अलवर लोकसभा सीट व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर आगामी 29 जनवरी को उपचुनाव होने वाले हैं। वहीं, पद्मावत की रिलीज डेट निर्माता निर्देशक ने 25 जनवरी तय की है। ऐसे में सरकार के सामने भी यह चुनौती है कि यदि उसने राजपूतों की मांग का समर्थन नहीं किया तो उपचुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

​हालांकि, राजपूत समाज के एक गुट ने सरकार को समर्थन और एक अन्य गुट ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। जिससे राजपूतों में भी गुटबाजी सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार, अजमेर और मांडलगढ़ उपचुनाव में राजपूत मतदाता का अहम रोल माना जा रहा है। ऐसे में सरकार खुद यही चाहती है कि 'पद्मावत' राजस्थान में प्रदर्शित नहीं हो। इसके संकेत आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने भी दिए। उन्होंने आज कहा कि 'भाजपा नहीं चाहती फिल्म का प्रदर्शन हो। इसलिए रोक के लिए रिव्यू पिटीशन दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed