सरकार के फरमान के बाद पद्मिनी के वंशज के समर्थन में उतरा ये 'संघ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' में इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले महारानी पद्मिनी के वंशज के खिलाफ क्रिमिनल डोजियर तैयार करने का मामला तूल पकड़ गया है।
इसको लेकर राजपूत संगठनों में खासा आक्रोश है। क्षत्रिय युवक संघ के भगवान सिंह रोलसाहबसर ने इसकी निंदा की है। जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए भगवानसिंह ने कहा कि फिल्म पद्मावत का विरोध करने वाले पूर्व राजघराने के मेवाड़ महाराणा महेन्द्रसिंह को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताते हुए अपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस अधीक्षक उदयपुर के संबंधित थाने से मांगने गलत है। यह कदम सवाल खड़े करता है।
उन्होंने साफ किया कि महेंद्र सिंह सरल स्वभाव के व्यक्ति है उनका किसी तरह से अपराधिक गतिविधिया में शामिल होना उनकी जानकारी में नहीं है। वह कांग्रेस से जुडे रहे है, लेकिन वर्तमान में वह राजनीति में सक्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा करती है तो वह इसका विरोध करेंगे और वह महेंद्र सिंह के साथ खड़े है।
भगवानसिंह रोलसाहबसर आज सामराऊ प्रकरण में पीड़ित परिवार की बेटी नीतू कंवर की शादी में शिरकत करने आए थे। ये शादी समाज करवा रहा है।
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि फिल्म 'पद्मावत' में अपने परिवार का इतिहास बिगाड़ने का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ के खिलाफ सरकार ने क्रिमनल डोजियर तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके लिए उदयपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस थाने को पत्र लिखा गया है। इसमें महेंद्रसिंह के राजनैतिक पार्टी से संबंधों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मांगी गई है।