{"_id":"5a17baf14f1c1b9e678bd9ed","slug":"padmavati-controversy-a-man-commit-suicide-against-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावतीः नाहरगढ़ किले पर लटका मिला शव, पत्थरों पर लिखा- हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावतीः नाहरगढ़ किले पर लटका मिला शव, पत्थरों पर लिखा- हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
किले पर लटका युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते एक माह से 'पद्मावती' फिल्म को लेकर चल रहे जोरदार विरोध के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने नहारगढ़ किले की दीवार पर लटकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पूर्व युवक ने चट्टानों पर कोयले से लिखा है कि पद्मावती का विरोध, हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते, हम जान देते हैं।
यह सनसनीखेज घटना जयपुर के नाहरगढ़ किले में आज सुबह सामने आई। जब किले में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने किले की दीवार पर लटकते एक शव को देखा। लोग सहम गए और तुरंत लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। इससे लोगों में रोष है। मौके पर सिविल डिफेंस टीम के सदस्य पहले पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस के सदस्यों ने शव को दीवार से ऊपर खींचा और शव के गले से फंदा निकाला। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस को युवक की जेब से आईडी कार्ड आदि मिला, जिससे युवक के जयपुर के शास्त्री नगर निवासी होने की जानकारी मिली है और उसका नाम चेतन सैनी है। हालांकि पुलिस अभी पहचान की पुष्टि कर रही है।

हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
कोयले से पद्मावती को लेकर लिखी टिप्पणियां
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर ये मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या है या आत्महत्या ये पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगा। एफएसएल टीम भी नमूने जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने पाया कि युवक के गले में प्लास्टिक की रस्सी लटकी हुई थी।
पुलिस की ओर से शव की प्राथमिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यहां फिल्म 'पद्मावती' को लेकर कोयले से लिखी काफी टिप्पणियां सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि युवक ने पद्मावती फिल्म के विरोध में आत्महत्या की है। स्थानीय लोगों ने बताया सुबह जैसे ही शव लटका देखा, तो हड़कम्प मच गया।