फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat will also not release in malaysia

मलेशिया में बैन हुई 'पद्मावत', करणी सेना नहीं अब एक नया कारण आया सामने...

Tue, 30 Jan 2018 10:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
padmavat will also not release in malaysia
Padmaavat - फोटो : PTI
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का अब तक विवादों से पीछा नहीं छूट पाया है। भारत में 25 जनवरी को रिलीज हुई पद्मावत चार राज्यों में प्रदर्शित नहीं हो सकी। वहींं अब मलेशिया में भी इस फिल्म को बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन


मलेशिया के सेंसर बोर्ड ने 'पद्मावत' को मुस्लिम भावनाएं आहत करने वाली फिल्म करार देते हुए बैन कर दिया गया। मलेशिया की नेशनल फिल्म सेंसरशिप बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद जम्बेरी अब्दुल अजीज के अनुसार यह फिल्म इस्लाम की भावनाओं के खिलाफ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मलेशिया मुस्लिम बहुल देश है, इसलिए भी 'पद्मावत' को यहां बैन करने का मुख्य कारण माना जा रहा है। जबकि भारत में इस फिल्म को लेकर भंसाली पर राजपूत समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के​ फैसले के खिलाफ अपील

padmavat will also not release in malaysia
Sanjay leela bhansali
हालांकि मलेशिया में फिल्म डिस्ट्र्रीब्यूटरों ने बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ वहां के ट्रिब्यूनल में अपील की है, जिसकी सुनवाई आज होनी है। गौरतलब है कि​ 'पद्मावत' को जहां पाकिस्तान में ​रिलीज की हरी झण्डी मिल गई है।

जहां भी ये फिल्म रिलीज हुई है, वहां ये रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए। ये फिल्म अमेरिका व अन्य देशों में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। जबकि भारत में यह फिल्म राजस्थान सहित कई राज्यों में करणी सेना के विरोध के चलते नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed