फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat row a rajput man climbed bsnl tower in bhilwara rajasthan

पद्मावत विवाद: मोबाइल टावर पर पेट्रोल लेकर चढ़ा युवक, कई घंटों की समझाइश के बाद उतरा

Mon, 22 Jan 2018 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
padmavat row a rajput man climbed bsnl tower in bhilwara rajasthan
राजपूत युवक
'पद्मावत' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच राजस्थान के भीलवाड़ा में एक युवक पेट्रोल की बोतल लेकर बीएसएनएल के टावर पर जा चढ़ा। कई घंटों की मशक्कत के बाद इस युवक को नीचे उतारा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा में बीएसएनएल दफ्तर में लगे करीब 350 फीट ऊंचे टावर पर आज सुबह एक युवक चढ़ गया। उसने हाथ में पेट्रोल की बोतल ले रखी थी। युवक ने चेतावनी दी कि यदि इस फिल्म को देशभर में बैन नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेगा। 
विज्ञापन


युवक के टावर पर चढ़ने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद वहां तमाशबीनों का जमघट लग गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अधिकारियों ने बात कर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद युवक करीब ढाई बजे नीचे उतरा। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना का प्रतिनिधि होने का दावा

padmavat row a rajput man climbed bsnl tower in bhilwara rajasthan
padmaavat
जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल के टावर पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देने वाले युवक का नाम उपेंद्र सिंह बताया जा रहा है। उसने खुद को करणी सेना का पदाधिकारी बताया। 

टंकी पर चढ़ने के बाद इसने पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वह बार—बार इस विवादित फिल्म पर देशभर में रोक लगाने की मांग कर रहा था।  गौरतलब है कि इस फिल्म के विरोध में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश में उग्र प्रदर्शन हुए हैं। राजपूत क्षत्राणियों ने जहां इच्छा मृत्यु की मांग की है वहीं  श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अब सड़क और रेल यातायात जाम करने की भी धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed