{"_id":"5a793a294f1c1b8f268b86e8","slug":"padmavat-rajasthan-jodhpur-bhansali-hoping-for-relief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज मेहता पर आज टिकी होंगी भंसाली की निगाहें, बढ़ सकती है मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज मेहता पर आज टिकी होंगी भंसाली की निगाहें, बढ़ सकती है मुश्किल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत उनके लिए परेशानी का सबब रही है। भंसाली की निगाहें आज जोधपुर हाईकोर्ट पर भी रहेंगी। क्योंकि जज संदीप मेहता संजय लीला भंसाली व अन्य लोगों की पर नागौर के डीडवाना थाने में दर्ज एफआईआर निरस्ती के मामले में आज सुनवाई करेंगे। इससे पूर्व जज संदीप मेहता ने सोमवार को जोधपुर के आईनॉक्स मॉल में पद्मावत फिल्म देखी। इस दौरान थिएटर में उनके साथ उनका केवल स्टॉफ ही मौजूद था।
विज्ञापन
अलग से की गई थी व्यवस्था
फाइल फोटो।
दरअसल भंसाली के खिलाफ डीडवाना थाने में पद्मावत फिल्म के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई। इसी मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जज संदीप मेहता ने कहा था कि फिल्म को देखकर ही एफआईआर के निरस्त करने या नहीं करने पर निर्णय होगा। इसके बाद स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए जज संदीप मेहता ने यह फिल्म देखी थी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।