फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat rajasthan government call special meeting

'पद्मावत' को लेकर वसुंधरा सरकार ने बुलाई आपात बैठक, अफसरों को दिल्ली भेजा

Sat, 20 Jan 2018 12:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 Jan 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
padmavat rajasthan government call special meeting
फाइल फोटो।
'पद्मावत' विवाद पर राजपूतों की नाराजगी झेल रही वसुंधरा राजे सरकार अब एक्टिव नजर आ रही है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए एक ओर तो राजस्थान सरकार ने कानूनी मदद के लिए गृह विभाग के अधिकारियों को दिल्ली रवाना किया है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने आज शाम को मंत्रियों व गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस आपात बैठक में चर्चा की जाएगी कि करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों के उग्र आंदोलन की चेतावनी पर सरकार का एक्शन प्लान क्या होगा। बैठक में राजस्थान के डीजीपी सहित कई बड़े अधिकारी भी सम्मलित होंगे। राजस्थान सरकार पर राजस्थान में 29 जनवरी को दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर होने वाली उप चुनाव का काफी दबाव है।
विज्ञापन


वसुंधरा राजे इस समय अजमेर व अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। आज भी वे अजमेर में प्रचार कर रही हैं। इन सीटों पर राजपूत समाज बार-बार पद्मावत को लेकर विरोध के स्वर उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजे के निर्देश पर गृहमंत्री लेंगे बैठक

padmavat rajasthan government call special meeting
padmavat
गौरतलब है राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उप चुनाव के प्रचार के दौरान राजपूत नेताओं व संतों को शुक्रवार को आश्वासन दिया गया था कि सरकार उनके साथ है। राजे के निर्देश पर पद्मावत को लेकर आपात बैठक गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया लेंगे।

सरकार के अधिकारियों के अनुसार जयपुर के अतिरिक्त कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, राजसमंद, सीकर, झुंझुनू सहित दस से अधिक जिलों में कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं पुलिस महकमा खूफिया एजेंसिंयों की भी मदद ले रहा है ​कि फिल्म के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में आपराधिक छवि वाले लोग सम्मलित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed