{"_id":"5a66b0b14f1c1b93268b5d3e","slug":"padmavat-rajasthan-film-distributor-will-not-release-this-film-in-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के वितरण से फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों ने किया मना, लिखित में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' के वितरण से फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों ने किया मना, लिखित में दी जानकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनकी विवादित फिल्म पद्मावत को भले ही सुप्रीम कोर्ट से देश भर में रिलीज होने की हरी झण्डी मिल गई है। लेकिन कई राज्यों मे फिल्म के रिलीज पर अब भी तलवार लटकी हुई है। राजस्थान में तो इस फिल्म के लगने की संभावना अब खत्म हो गई है। क्योंकि करणी सेना के विरोध के चलते यहां के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटरों ने फिल्म वितरण करने से ही मना कर दिया है।
विज्ञापन
साफ इंकार कर दिया है
फाइल फोटो।
देशभर में करणी सेना के उग्र आंदोलन का असर साफ दिख रहा है। राजस्थान में मरुधर साइन एंटरटेनमेंट सहित यशराज जय पिक्चर्स जैसे बड़े डिस्ट्रीब्यूटर ने पद्मावत फिल्म वितरण से साफ मना कर दिया है। मरुधर साइन एंटरटेनमेंट ने तो इस सबंध में प्रेस नोट रिलीज कर यह जानकारी दी। जबकि अन्य डिस्ट्रीब्यूटरों ने आधिकारिक रुप से कहा है कि वे फिल्म नहीं लेंगे। जबकि राजस्थान में आईनॉक्स जैसे बड़े सिनेमा ब्रांड ने भी अभी तक आॅनलाइन फिल्म की बुकिंग प्रारंभ नहीं की है।