फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat rajasthan chittorgarh fort convert in police camp

पद्मावतः जौहर स्थल जाती क्षत्राणियों को पुलिस ने रोका, चित्तौड़ दुर्ग छावनी में तब्दील

Wed, 24 Jan 2018 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
padmavat rajasthan chittorgarh fort convert in police camp
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है, वहीं करणी सेना और राजपूत संगठनों का प्रदर्शन उग्र हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस के चेतावनी के बाद भी आंदोलन कर रही करणी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आज चित्तौड़गढ़ में क्षत्राणियों ने चित्तौड़ दुर्ग में जबरन प्रवेश करने का भी प्रयास किया। वे चित्तौड़ दुर्ग में स्थित जौहर स्थल जाना चाहती थीं। रानी पद्मिनी ने 16000 रानियों व अन्य महिलाओं के साथ यहीं जौहर किया था।

पुलिस ने मामला बिगड़ता देख क्षत्राणियों को मुख्य गेट से वापस लौटाने के लिए रोका, तो काफी कहासुनी हो गई। इसके बाद पुुलिस ने महिलाओं को जबरन वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

यहां दी थी जौहर करने की चेतावनी

padmavat rajasthan chittorgarh fort convert in police camp
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि जौहर क्षत्राणी मंच की ओर से आज जौहर स्थल में जौहर करने की चेतावनी दी थी। लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा के चलते चित्तौड़ दुर्ग को छावनी में तब्दील किया हुआ है।

चित्तौड़ दुर्ग के अतिरिक्त राजस्थान के सभी शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। साथ प्रदर्शन करने वाली करणी सेना के नेताओं पर भी पुलिस व खूफिया विभाग ने नजरें रखी हुई हैं। साथ ही राजस्थान पुलिस की ओर से कानून हाथ में लेने वाले के खिलाफ भी सख्ती से निपटने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस की सख्ती का असर नजर कम ही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed