फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat rajasthan bhilwara a rajput man climbed bsnl tower

पद्मावत: पूरे देश में हो बैन तभी उतरूंगा, पेट्रोल लेकर 350 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Mon, 22 Jan 2018 02:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
padmavat rajasthan bhilwara a rajput man climbed bsnl tower
राजपूत युवक
'पद्मावत' के विरोध में देश भर में करणी सेना व अन्य राजपूत संगठनों का प्रदर्शन उग्र व हिंसक हो गया है। राजस्थान में विरोध घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भीलवाड़ा शहर में आज एक युवक पेट्रोल की बोतल के साथ बीएसएनएल के 350 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया है। करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने आज गुरुग्राम में पत्रकार वार्ता में फिर से 'पद्मावत' के मेकर्स को फिल्म नहीं रिलीज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भीलवाड़ा में टावर पर चढ़ा युवक करणी सेना का पदाधिकारी ही बताया जा रहा है, जिसका नाम उपेन्द्र सिंह है। सिंह का कहना है कि जब तक 'पद्मावत' को देश भर में बैन नहीं किया जाएगा, तब तक वह टावर से नहीं उतरेगा।
विज्ञापन


युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। टावर के नीचे भीड़ लगी हुई है और बार-बार पुकारने के बाद भी वह टावर से उतरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता ही लगा दे कर्फ्यू - कालवी

padmavat rajasthan bhilwara a rajput man climbed bsnl tower
करणी सेना सदस्य
साथ ही ​करणी सेना के कार्यकर्ता भी बीएसएनएल कार्यालय में बड़ी संख्या में जमा हो गए है। वहीं आज सुबह जयपुर में भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया है।

करणी सेना के लोकेन्द्र​ सिंह कालवी ने आज गुरुग्राम में पत्रकार वार्ता में दोहराया कि जनता ही कर्फ्यू लगा दे और फिल्म देखने नहीं जाए, वहीं उन्होंने सिनेमाघर और मल्टीप्लैैक्स संचालकों को कहा कि फिल्म प्रदर्शित ही नहीं करें। कालवी ने संजय लीला भंसाली पर धोखाधड़ी और इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed