{"_id":"5a66c3464f1c1b8f268b5dd6","slug":"padmavat-rajasthan-bhansali-will-also-looking-at-jodhpur-high-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज सुप्रीम कोर्ट के साथ जोधपुर हाइकोर्ट पर भी होगी भंसाली की नजर, जानें क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुप्रीम कोर्ट के साथ जोधपुर हाइकोर्ट पर भी होगी भंसाली की नजर, जानें क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। क्योंकि जहां एक और आज सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पद्मावत फिल्म रिलीज को लेकर सुनवाई है। वहीं दूसरी और जोधपुर हाइकोर्ट पर भी भंसाली की नजरें होंगी। क्योकि जोधपुर हाइकोर्ट में संजय लीला भंसाली नागौर के डीडवाना थाने में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के लिए याचिका लगाई है। जिस पर आज सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
इसलिए दर्ज हुई थी एफआईआर
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह के खिलाफ नागौर के डीडवाना थाना में एफआईआर दर्ज है। इन पर पद्मावत फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ और भद्देपन का आरोप है। इसी एफआईआर के खिलाफ भंसाली ने जोधुपर हाइकोर्ट में याचिका लगाई है। लेकि पूर्व की सुनवाई में हाइकोर्ट ने कहा था कि जिन आरोपों के लिए एफआईआर हुई है वह सही है या नहीं इसके लिए फिल्म देखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज रखेंगे अपना पक्ष
फाइल फोटो।
हाइकोर्ट के फिल्म दिखाने के सवाल पर भंसाली की ओर से आज उनके वकील पक्ष रखेंगे। गौरतलब है कि कोर्ट रुम में फिल्म दिखाने से फिल्म की सुरक्षा पर सवाल लगाए गए थे। जिसको लेकर आज भंसाली के वकील कोर्ट को जानकारी दे सकते है। मामले की सुनवाई जास्टिस संदीप मेहता करेंगे।