{"_id":"5a657d494f1c1b6b268b5d53","slug":"padmavat-praveen-togadia-vhp-will-also-protest-against-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VHP नेता प्रवीण तोगड़िया बोले- 'पद्मावत' को रिलीज नहीं होने देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VHP नेता प्रवीण तोगड़िया बोले- 'पद्मावत' को रिलीज नहीं होने देंगे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 Jan 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिन्दु परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने 'पद्मावत' फिल्म रिलीज नहीं होने देने की चेतावनी दी है। तोगड़िया ने आज कहा कि मंगलवार से वीएचपी के कार्यकर्ता देश भर में फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि जहां भी प्रदर्शन होंगे वह लोकतांत्रिक तरीके से किए जाएंगे। अहमदाबाद से दिल्ली जाते समय जयपुर रुके तोगड़िया ने कहा कि वीएचपी भी फिल्म के विरोध में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह सवाल केवल राजपूतों का नहीं है। यह सभी जाति के हिंदुओं के स्वाभिमान का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि जौहर में सभी हिंदू जातियों की महिलाओं ने बलिदान दिया था। तोगड़िया ने कहा कि जब जलिकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक के आदेश दिए थे तब केंद्र सरकार ने हिंदुओं के स्वाभिमान के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ ऑर्डिनेंस पास किया था।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि केंद्र सरकार पद्मावत फिल्म के रिलीज संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ ऑर्डिनेंस निकालकर हिंदुओं के स्वाभिमान की रक्षा करें।
विज्ञापन
गौरतलब है विश्व हिन्दु परिषद से करीब सात करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हुए है। इन दिनों प्रवीण तोगड़िया आरएसएस के साथ अपने नरम-गरम रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रवीण तोगड़िया के इस नए ऐलान से निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की परेशानियों और बढ़ सकती हैं। इधर राज्यों को भी अपनी कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी पेश आ सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
फाइल फोटो।
जानकार तोगड़िया के इस नए बयान को आरएसएस के साथ तल्खी की खबरों से ध्यान हटाने वाला मान रहे हैं। गौरतलब है कि पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।
जहां एक ओर राजस्थान और मध्य प्रदेशक सरकार ने इस फिल्म के रिलीज के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जिस पर कल सुनवाई होनी है। दोनों सरकारों ने कानून व्यवस्था का हवाला दे कर अपने-अपने राज्यों में फिम रिलीज नहीं करने की अनुमति देने की मांग की है। वहीं दूसरी और करणी सेना देश के कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन कर रही है, जिसे लेकर सभी राज्यों की सरकारें सतर्क हैं और व्यवस्था बनाए रखने को लेकर परेशान हैं।