{"_id":"5a6816004f1c1bcb268b615a","slug":"padmavat-notice-issue-to-censor-board-in-appeal-of-johar-smriti-sansthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' रिलीज को लेकर फिर एक अड़चन, सर्टिफिकेट मामले में सेंसर बोर्ड को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' रिलीज को लेकर फिर एक अड़चन, सर्टिफिकेट मामले में सेंसर बोर्ड को नोटिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' को हर हाल में रिलीज से रोकने के लिए राजपूत समाज से जुड़े संगठन काफी सक्रिय हो गए हैं। इनमें से एक चित्तौड़गढ़ को जौहर स्मृति संस्थान है।
संस्थान की ओर से फिल्म को दिए गए सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन अपीलेंट ट्रिब्यूनल में चुनौती दी गई थी। संस्थान की याचिका को मंजूर करते हुए ट्रिब्यूनल ने सेंसर बोर्ड को इस सबंध में नोटिस जारी किए हैं। संस्थान के अनुसार इस मामले की सुनवाई आज दोपहर 2.30 बजे होगी।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कल ही राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारों की याचिकाएं खारिज कर रिलीज के रास्ते साफ कर दिए थे। लेकिन अब फिल्म निर्माताओं और राजपूत नेताओं की नजरें ट्रिब्यूनल की इस सुनवाई पर टिक गई हैं।

ट्रिब्यूनल से उम्मीद लगा रहा मंच
फाइल फोटो।
जौहर स्मृति संस्थान का कहना है बीते करीब एक सप्ताह से वह दिल्ली में कानूनविदों से राय ले रही है। इसी के बाद मंगलवार को ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कल आदेश में कहा था कि सेंसर बोर्ड एक संवौधानिक संस्था और जब उसने फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है, तो पद्मावत पर बैन नहीं लगाया जा सकता।
सुप्रीम कोर्ट के इसी निर्णय को आधार बनाते हुए जौहर स्मृति संस्थान ने ट्रिब्यूनल में याचिका लगाई और फिल्म के सार्टिफिकेट जारी करने पर सवाल उठाए हैं, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया।
सुप्रीम कोर्ट के इसी निर्णय को आधार बनाते हुए जौहर स्मृति संस्थान ने ट्रिब्यूनल में याचिका लगाई और फिल्म के सार्टिफिकेट जारी करने पर सवाल उठाए हैं, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया।