{"_id":"5a66b68e4f1c1b80268b5e2a","slug":"padmavat-lokendra-singh-refuse-to-watch-controversial-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' देखने से करणी सेना प्रमुख कालवी का यू-टर्न, थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' देखने से करणी सेना प्रमुख कालवी का यू-टर्न, थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली के निमंत्रण पर पद्मावत फिल्म देखने की हामी भरने वाले करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी अपने बयान से पलट गए है। आज सुबह कालवी ने कहा कि वे फिल्म नहीं देखेंगे। उन्होंने इतिहासकारों का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग पूर्व में फिल्म देखकर आए थे उन्होंने इसमें कई खामियां बताई थी। कालवी का कहना है कि फिल्म देखने का कोई मतलब नहीं बनता है क्योंकि इसमें इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म ‘पद्मावत’ को पूरे देश में रिलीज करने के आदेश में संशोधन की गुहार लगाई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी याचिकाओं में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते को उसे फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का अधिकार है। पीठ ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मंगलवार को याचिकाओं पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
फिल्म मेकर्स ने लिखा था पत्र
फाइल फोटो।
गौरतलब है कुछ दिन पूर्व पद्मावत फिल्म मेकर्स ने करणी सेना को पत्र लिखकर फिल्म देखने की अपील की थी। जिसके बाद करणी सेना की ओर से इस आमंत्रण को भंसाली का नाटक करार दिया था। लेकिन इसके बाद सोमवार को करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी फिल्म देखने की बात कह दी थी। जिसके बाद वे राजपूत समाज के कई संगठनों के निशाने पर आ गए थे। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व अन्य राजपूत संगठनों ने उनके फिल्म देखने का विरोध किया था।