फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat kalvi claim that film will not release in six state

कालवी ने जताई गिरफ्तारी की आशंका, कहा- 6 राज्यों में नहीं रिलीज होगी पद्मावत

Wed, 24 Jan 2018 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
padmavat kalvi claim that film will not release in six state
लोकेन्द्र सिंह कालवी - फोटो : Amar Ujala
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने दावा किया है कि देश के छह राज्यों में फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन नहीं होगा। 
विज्ञापन


कालवी ने आज जयपुर के राजपूत सभा भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि राजस्थान, सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म रिलीज नहीं करने का आश्वासन दिया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने राजस्थान में सिनेमाघर संचालकों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि वे जरूर मनमानी कर रहे है।  इस दौरान कालवी ने अपनी गिरफ्तारी की भी आशंका जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल बन रहा है उसे देखते यह उनकी फिलहाल आखिरी पत्रकार वार्ता हो सकती है। 
 

करणी सेना कर रही प्रदर्शन

padmavat kalvi claim that film will not release in six state
फाइल फोटो।
उनका कहना है कि वे पूर्व की तरह आज भी तीन बातों पर अडिग है। जिसमें प्रमुख बात जनता कर्फ्यू की है। साथ ​फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए वह इस बात पर भी अब तक कायम है। गौरतलब है कि मंगलवार को राजस्थान पुलिस कह चुकी है कि करणी सेना के नेताओं को पाबंद किया जाएगा। जबकि हिंसक प्रदर्शन की सूरत में इन नेताओं की गिरफ्तारी भी संभव है। वहीं आज भी राजस्थान सहित कई राज्यों में करणी सेना की ओर से उग्र प्रदर्शन किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed