{"_id":"5a6842ea4f1c1b92268b625f","slug":"padmavat-kalvi-claim-that-film-will-not-release-in-six-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालवी ने जताई गिरफ्तारी की आशंका, कहा- 6 राज्यों में नहीं रिलीज होगी पद्मावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालवी ने जताई गिरफ्तारी की आशंका, कहा- 6 राज्यों में नहीं रिलीज होगी पद्मावत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने दावा किया है कि देश के छह राज्यों में फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन नहीं होगा।
कालवी ने आज जयपुर के राजपूत सभा भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि राजस्थान, सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म रिलीज नहीं करने का आश्वासन दिया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने राजस्थान में सिनेमाघर संचालकों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि वे जरूर मनमानी कर रहे है। इस दौरान कालवी ने अपनी गिरफ्तारी की भी आशंका जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल बन रहा है उसे देखते यह उनकी फिलहाल आखिरी पत्रकार वार्ता हो सकती है।

करणी सेना कर रही प्रदर्शन
फाइल फोटो।
उनका कहना है कि वे पूर्व की तरह आज भी तीन बातों पर अडिग है। जिसमें प्रमुख बात जनता कर्फ्यू की है। साथ फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए वह इस बात पर भी अब तक कायम है। गौरतलब है कि मंगलवार को राजस्थान पुलिस कह चुकी है कि करणी सेना के नेताओं को पाबंद किया जाएगा। जबकि हिंसक प्रदर्शन की सूरत में इन नेताओं की गिरफ्तारी भी संभव है। वहीं आज भी राजस्थान सहित कई राज्यों में करणी सेना की ओर से उग्र प्रदर्शन किए जा रहे है।