{"_id":"5a6871bb4f1c1b9f268b626b","slug":"padmavat-controversy-rajasthan-rajput-warning-to-central-government-at-release-padmavat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत: वीरांगना पहुंची सिनेमा हॉल और राखी बांध लिया ये वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत: वीरांगना पहुंची सिनेमा हॉल और राखी बांध लिया ये वचन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
सिनेमाघर संचालक को राखी बांधती वीरांगना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजंय लीला भंसाली निर्देशित विवादित फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। अब एक वीरांगना का विरोध भी सामने आया है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है, वहीं राजपूत नेता और हिन्दू संगठन इसे रिलीज नहीं करने को लेकर लगातार बयानवाजी कर रहे हैं।
ताजा मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले से जुड़ा है। यहां एक शहीद की वीरांगना किरण कंवर लक्ष्मी सिनेमा पहुंची और और सिनेमाघर संचालक ओमप्रकाश मेवाड़ा के हाथ में राखी बांधी। वीरांगना ने राखी बांधने के बाद ओमप्रकाश से संकल्प लिया कि वे 'पद्मावत' फिल्म को प्रदर्शित नहीं करेंगे।
इस पर ओमप्रकाश ने भी कहा कि वीरांगना की भावना वे पूरा सम्मान करेंगे और फिल्म का प्रदर्शन नहीं करेंगे। उधर, भीलवाड़ा में राजपूत महिलाओं ने फिल्म के रिलीज होने पर राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान राजपूत सभा ने केन्द्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि 24 घंटे में सरकार फिल्म पर प्रतिबंध के लिए अध्यादेश जारी करे, अन्यथा चक्का जाम किया जाएगा और हालात खराब होंगे।

राजपूत नेता बोले, अंदर की आग सड़कों पर भड़केगी
लोकेन्द्र सिंह कालवी
राजस्थान में 'पद्मावत' को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। चित्तौड़गढ़ में पाटन स्थित हाईवे पर आज कई बसों के शीशे फोड़ दिए गए। इससे एकबार तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ा।
सड़कों पर हो रहे विरोध को लेकर करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का कहना है कि यदि अंदर की आग भड़केगी तो सड़कों पर ही निकलेगी। वहीं, करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी करणी सेना जिंदा है। यदि प्रसून जोशी जयपुर आएंगे तो उनका हाल भी संजय लीला भंसाली जैसा ही होगा।

एक नजर में प्रदेशभर के हालात
विरोध प्रदर्शन तेज, हाइवे किया जाम
नागौर में श्रीराजपूत करणी सेना का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वेलकम सिनेमा हॉल के संचालक को ज्ञापन सौंपकर सदर बाजार से बोरावड रोड तक रैली निकाली। इस दौरान सिनेमा हॉल के संचालक ने उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया।
चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां स्थित जौहर स्थली पर भी पुलिस ने जाप्ता लगा दिया है। बीकानेर में कांग्रेस नेता भी फिल्म के विरोध में उतर गए हैं। यहां गोपाल गहलोत के नेतृत्व में कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें फिल्म को बैन करने की मांग की गई।
सिरोही में आबूरोड के मल्टीप्लेक्स के बाहर राजपूत संगठनों सहित हिन्दू संगठनों ने भी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। करणी सेना ने जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भी विरोध जताया और रास्ता जाम कर दिया। इसके अलावा राजस्थान के करीब 18 जिलों में प्रदर्शन किए गए।