फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat controversy- bjp minister slams filmmakers for targeting hindus and history in their films

पद्मावत: केंद्रीय मंत्री का बड़ा सवाल,'आजादी है तो क्या गांधीजी को भांगड़ा-कथक करते दिखाओगे'

Sat, 27 Jan 2018 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
padmavat controversy- bjp minister slams filmmakers for targeting hindus and history in their films
PADMAAVAT - फोटो : SELF
अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'पद्मावत' विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सवाल किया है कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर क्या कोई भी गांधी जी को भांगड़ा या कथक करते दिखा सकता है क्या?'
विज्ञापन



केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने ये बयान बीकानेर में दिया। वे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन का उद्घाटन करने बीकानेर पहुंचे। इससे पहले बीकानेर पहुंचने पर यहां रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने मीडियाकर्मियों द्वारा पद्मावत फिल्म को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि हमेशा से ही हिंदू धर्म को फिल्मों में निशाने पर लिया जाता है। उन्होंने पूछा कि फिल्मकार अन्य धर्मों को लेकर इस तरह की कोई विवादित फिल्म क्यों नहीं बनाते? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

करणी सेना ने मुद्दे को केवल खुद के समाज से जोड़ा

padmavat controversy- bjp minister slams filmmakers for targeting hindus and history in their films
बीकानेर में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन का उद्घाटन करते गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री सिंह ने करणी सेना द्वारा फिल्म को देशव्यापी बैन करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मुझे दुख है कि करणी सेना ने इस मुद्दे को केवल राजपूत समाज से जोड़कर रखा। यदि वो इसे समस्त हिंदू समाज से जोड़कर फिल्म को बैन कराने की मांग करते तो उनके आंदोलन को और ज्यादा मजबूती मिलती।

सिंह ने कहा कि रानी पद्मिनी एक वीरांगना थी और फिल्म में उन्हें डांस करते हुए दिखाया गया है जो सरासर गलत है। उन्होनें कहा कि हमारे देवी देवताओं और इतिहास पुरुषों का अपमान अब हम नहीं सहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed