{"_id":"593e9b3b1126f49c418b4772","slug":"padmakshi-award-in-rajasthan-for-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: इन कक्षाओं में जिला स्तर पर अव्वल छात्रा को मिलेगा नकद राशि का पद्माक्षी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: इन कक्षाओं में जिला स्तर पर अव्वल छात्रा को मिलेगा नकद राशि का पद्माक्षी पुरस्कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
vasudev devnani
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8, 10 एवं 12 की परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सत्र 2017-18 से पद्माक्षी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि सामान्य, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल एवं निशक्त वर्ग की प्रत्येक जिले में ऎसी बालिकाएं जिन्हाेंने बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्हें राज्य सरकार यह पुरस्कार देगी। उन्होंने बताया कि पुरस्कार स्वरूप कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 40 हजार रुपए, कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 75 हजार रुपए तथा 12वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को एक लाख रुपए राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कक्षा 8 (संस्कृत विभाग), प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। देवनानी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को इस पुरस्कार के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। किसी भी वर्ग में समान अंक प्राप्त करने वाली एक से अधिक बालिकाएं होंगी तो सभी को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र दिए जाएगे। कक्षा 12वीं की कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय को मिलाकर इनमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका को पुरस्कार के लिए पात्र माना जाएगा। पुरस्कार बसंत पंचमी को प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय पर समारोह पूर्वक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
देवनानी ने बताया कि पद्माक्षी पुरस्कार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना अध्ययन नियमित रखने पर ही दिया जाएगा। कक्षा 12वीं एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार योजना से राजकीय विद्यालयों के साथ ऎसे निजी विद्यालय जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त की हुई है, उन्हें भी सम्मिलित किया गया है।