{"_id":"5a6312734f1c1b72268b5719","slug":"padmaavat-row-bhansali-sent-letter-to-karni-sena-claimed-kalvi-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' दिखाने के लिए भंसाली ने करणी सेना को भेजा पत्र, कालवी बोले- नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' दिखाने के लिए भंसाली ने करणी सेना को भेजा पत्र, कालवी बोले- नाटक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
LOKENDRA SINGH KALVI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली ने 'पद्मावत' पर हो रहे विवाद के बीच श्रीराजपूत करणी सेना समेत विभिन्न राजपूत संगठनों को फिल्म दिखाने का निमंत्रण भेजा है। श्रीराजपूत करणी सेना ने इसे नाटक करार दिया है।
राजधानी जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में श्रीराजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने यह जानकारी दी। कालवी ने बताया कि फिल्म रिलीज होने की तारीख तय होने के बाद 'पद्मावत' फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की ओर से राजपूत करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों को पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने फिल्म देखने का न्यौता दिया है।
कालवी ने कहा कि यह पत्र एक नाटक है, ताकि यह साबित हो जाए कि इस बारे में राजपूत संगठनों को निमंत्रण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म रिलीज की तारीख सिर पर आ चुकी है, तब ये निमंत्रण पत्र भेजना महज भंसाली का नाटक लगता है।

करणी सेना ने भंसाली पर लगाई ये शर्तें
padmavati
- फोटो : file photo
करणी सेना ने पत्र भेजने को संजय लीला भंसाली का नाटक बताया। कालवी ने कहा कि यह लैटर आग लगाने लायक है जिसे आज ही आज के हवाले कर देंगे।
हमने खुद फिल्म देखने के लिए कभी नहीं कहा। हमने नौ इतिहासकारों को फिल्म दिखाने के लिए कहा था, जिनमें से तीन को ही दिखाई गई। इन इतिहासकारों की राय को भी नहीं माना। उन्होंने कहा कि बचे छह को भी फिल्म दिखाएं जो अपने क्षेत्र के प्रमुख है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भंसाली ने तीन इतिहासकारों को दिखाकर बिना फिल्म में बदलाव कर फिल्म लगाने की तैयारी कर ली जो उनकी बेइज्जती है। उन्होंने कहा कि पूर्ण प्रतिबंध ही संगठन की एकमात्र मांग है।