फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat release- swabhimaan rally by rajput women today in chittorgarh rajasthan

'पद्मावत' के खिलाफ हाथ में तलवार लेकर निकली क्षत्राणियां, कहा-नहीं चलने देंगे फिल्म

Sun, 21 Jan 2018 03:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
padmaavat release- swabhimaan rally by rajput women today in chittorgarh rajasthan
रैली में शामिल महिलाएं - फोटो : amar ujala
फिल्म 'पद्मावत' को देशभर में बैन कराने की मांग को लेकर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में आज राजपूत क्षत्राणियों ने रैली निकाली। जानकारी के अनुसार जौहर क्षत्राणी मंच द्वारा आयोजित हुई इस रैली में बड़ी संख्या में राजपूत क्षत्राणियां हाथ में तलवार लिए जुटीं और कहा कि वे फिल्म पद्मावत को नहीं चलने देंगी। उधर, रैली के दौरान प्रशासन भी सतर्क रहा।
विज्ञापन


आज ये रैली चित्तौड़ दुर्ग स्थित जौहर ज्योति स्थली से जौहर ज्योति मंदिर तक निकाली गई।  बताया गया है कि क्षत्राणियों के साथ सर्व समाज की महिलाएं भी इस रैली में उनका साथ देने के लिए शामिल हुईं। महिलाएं मिट्टी का तिलक लगाकर जौहर स्थली से रवाना हुईं और रास्ते में रानी पद्मिनी के जयकारे लगाते हुए जौहर ज्योति मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

 

कड़ी निगरानी में निकाली रैली

padmaavat release- swabhimaan rally by rajput women today in chittorgarh rajasthan
चित्तौड़गढ़ में निकाली रैली - फोटो : amar ujala
चित्तौड़गढ़ के संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा ने रैली से पहले शहर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया और रैली पर कड़ी निगरानी रखी गई। वहीं ​पद्मावत को लेकर और भी जगह विरोध प्रदर्शन किए जाने की सूचना के बाद पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता शहरभर में तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed