{"_id":"5a6724494f1c1ba4268b607c","slug":"padmaavat-release-ex-minister-spoke-about-padmaavat-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' को लेकर 'अपनों' पर ही बरसे ये पूर्व मंत्री, संसद पर उठा दिए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' को लेकर 'अपनों' पर ही बरसे ये पूर्व मंत्री, संसद पर उठा दिए सवाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Padmavat
पद्मावत विवाद मामले में अपने नेता ही केंद्र व राज्य में मौजूद सरकार को घेरने लगे हैं। राजस्थान में राजपूत समाज के कद्दावर नेता भाजपा के देवी सिंह भाटी ने सिनेमाघर संचालकों को चेतावनी दी है।
पूर्व मंत्री भाटी आज एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए उदयपुर आए थे। इस दौरान देवीसिंह भाटी ने पद्मावत के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भाटी ने कहा कि मेवाड़ का इतिहास का गौरवमय रहा है। साके और जौहर में पूरे परिवार नष्ट हो गए। ऐसे इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाटी ने कहा कि संसद ने सुप्रीम कोर्ट के शाहबानों प्रकरण पर फैसले को तत्काल बदल दिया। अब इतनी बड़ी जन भावना केन्द्र व राज्य सरकारों को नजर नहीं आ रही है। राजस्थान में यह फिल्म कभी भी नहीं चल सकती।

Trending Videos
शायद बड़े नुकसान के बाद ही उठेगा कोई कदम
पद्मावत और देवी सिंह भाटी
- फोटो : अमर उजाला
देवी सिंह भाटी ने केन्द्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई भी शासक जनभावना के सामने टिक नहीं पाया है। भाटी ने इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जैसी नेता जन प्रतिनिधि जनभावना के सामने नहीं टिक पाई। बाकी जनप्रतिनिधि जनभावना के सामने क्या टिक पाएंगे।
भाटी यहीं पर नहीं रुके भाटी ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को लेकर यह भी कहा कि सरकारें किसी बडे़ नुकसान का इंतजार कर रही है। लगता है कि सरकारें बडे़ नुकसान के बाद ही कोई कदम उठाएगी।
भाटी यहीं पर नहीं रुके भाटी ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को लेकर यह भी कहा कि सरकारें किसी बडे़ नुकसान का इंतजार कर रही है। लगता है कि सरकारें बडे़ नुकसान के बाद ही कोई कदम उठाएगी।