{"_id":"5a6704c54f1c1b88268b6234","slug":"padmaavat-rajasthan-police-says-film-will-be-release-in-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां हर हाल में रिलीज होगी 'पद्मावत', कालवी-महिपाल होंगे पाबंद: राजस्थान पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां हर हाल में रिलीज होगी 'पद्मावत', कालवी-महिपाल होंगे पाबंद: राजस्थान पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:31 AM IST
विज्ञापन
लोकेंद्र सिंह कालवी और संजय लीला भंसाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारों की याचिकाओं को खारिज करते हुए संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' को देश भर में रिलीज करने के आदेश कायम रखे हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना ने प्रदर्शन उग्र कर दिया है।
इस बीच राजस्थान पुलिस के एडीजी लॉ एण्ड आॅर्डर ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्थान में 'पद्मावत' हर हाल में रिलीज होगी। दरअसल राजस्थान सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में निर्णय किया गया है कि राजस्थान पुलिस विभन्न संगठनों के राजपूत नेताओं को पाबंद करेगी।
बेठक के नर्णय के बाद अब पुलिस धारा 107/16 के तहत राजपूत नेताओं को पाबंद करने का नोटिस जारी करेगी। पुलिस उन नेताओं को पाबंद करेगी, जिनसे शांति भंग होने की आशंका हो। इधर, पुलिस ने सिनेमाघर संचालकों को भी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।

कालवी, मकराना व गोगामेड़ी की गतिविधियों पर नजरें
लोकेंद्र सिंह कालवी और महिपाल सिंह मकराना
राजस्थान पुलिस सूत्रों के अनुसार पाबंद होने वाले खास राजपूत नेताओं में करणी सेना के संरक्षण लोकेंद्र सिंह कालवी व अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी शामिल हैं।
सचिवालय में करीब दो घंटे चली बैठक के बाद राजस्थान पुसिल के एडीजी एनआरके रेड्डी ने सिनेमाघर संचालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरी सुरक्षा मिलेगी। रेड्डी का कहना है कि सभी सिनेमाघरों के बाहर के सुरक्षा जाब्ता तैनात रहेगा।

जारी है प्रदर्शन
एनआरके रेड्डी
एनआरके रेड्डी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि करणी सेना या अन्य किसी संगठन के कार्यकर्ता ने हिंसक प्रदर्शन किया तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। हालांकि यदि कोई लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना चाहता है तो उसे आजादी है।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत देश भर में 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को बैन की मांग कर रही करणी सेना व अन्य संगठन देश भर में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों राजस्थान, यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की गई है।