{"_id":"5a6314514f1c1b7c268b562c","slug":"padmaavat-karani-sena-gave-a-controversial-statement-about-release","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मनेगी या लंका जलेगी, ये तय कर लें फिल्म लगाने वाले- कालवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली मनेगी या लंका जलेगी, ये तय कर लें फिल्म लगाने वाले- कालवी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर अब राजपूत करणी सेना ने कहा है कि फिल्म रिलीज के दिन 'लंका दहन' हो जाएगा।
श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने जयपुर में पत्रकारों से कहा कि अब हमारी दो वर्गों से दो बड़ी अपीलें हैं। पहली अपील है सिनेमा हॉल वालों से। हम जानना चाहते हैं कि वो किसके साथ हैं, राम के साथ हैं या रावण के साथ। उन्होंने कहा कि राजस्थान और गुजरात के फिल्म वितरकों ने हमें कहा है कि फिल्म नहीं लगाई जाएगी। हम उनके आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी दूसरी अपील जनता से है। हम जनता से भी अपील कर रहे हैं कि जिस दिन फिल्म रिलीज हो उस दिन जनता खुद कर्फ्यू लगा दे। वे खुद ये फिल्म देखने नहीं जाएं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पाबंदी लगाने वाले राज्यों को फिल्म रिलीज करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश से नाराज नाराज करणी सेना ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों के सामने अपनी दो अपीलें रखीं।

वे खिलजी के साथ हैं या पद्मिनी के
लोकेन्द्र सिंह कालवी
कालवी ने कहा कि आमिर खान की फिल्म फना के समय गुजरात में जैसा जनता कर्फ्यू लगाया, जोधा अकबर के समय राजस्थान में जैसा जनता कर्फ्यू लगा था। वैसा ही कर्फ्यू देश भर में जनता और फिल्म हॉल वाले लगा दें।
कालवी ने कहा 'मैं फिल्म हॉल वालों से और जनता से अपील कर रहा हूं कि वे किसके साथ हैं। खिलजी के साथ हैं या पद्मिनी के साथ, वे रावण के साथ हैं या राम के साथ, वे तय कर लें कि रिलीज वाले दिन दिवाली मनवाएंगे या फिर लंका दहन करवाना चाहेंगे।'
कालवी ने कहा कि सिनेमा हॉल वाले खुद समझदार हैं। मैं नहीं मानता कि वे बहुत बड़े मुर्ख होंगे। फिल्म वितरक राज बंसल ने मना कर दिया कि हम नहीं लगाएंगे। उधर गुजरात के वितरक ने भी मना कर दिया है। कालवी ने दूसरी अपील सामाजिक संगठन और लोगों से की है कि वे जनता कर्फ्यू के लिए तैयारी करें।