फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat controversy- this viral message created trouble for the former royal family

'पद्मावत' को लेकर वायरल हुआ ये मैसेज, टूरिस्ट होते रहे दिनभर परेशान

Sun, 21 Jan 2018 04:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
padmaavat controversy- this viral message created trouble for the former royal family
PADMAVATI
फिल्म 'पद्मावत' के विरोध में आज एक ऐसी अफवाह उड़ी जिसने पिंकसिटी जयपुर घूमने आने वाले सैलानियों को सकते में ला दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, आज सुबह सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ। इस मैसेज के मुताबिक, जब तक फिल्म 'पद्मावत' पर रोक नहीं लगेगी तक तक जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सिटी पैलेस और  जयगढ़ का किला बंद रहेगा। यह मैसेज जयपुर के पूर्व राजघराने की राजमाता के नाम से वायरल हुआ।  

यह मैसेज टूरिस्ट गाइड, टूर आॅपरेटर और टूरिस्ट के बीच जमकर वायरल हुआ। ऐसे में कई टूरिस्ट ने अपना जयपुर घूमने का प्लान भी बदल डाला। वे गफलत में आ गए कि पिंकसिटी टूर के दौरान सिटी पैलेस और जयगढ़ देख पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन

 

पूर्व राजपरिवार ने दी सफाई

padmaavat controversy- this viral message created trouble for the former royal family
padmavat
वायरल हुआ मैसेज सिटी पैलेस प्रबंधन तक भी पहुंचा। गफलत की स्थिति को देखते हुए तुरंत ही उनकी ओर से स्पष्टीकरण भी जारी किया गया। कहा गया कि पूर्व राजमाता के नाम से जो मैसेज फैलाया गया है, वो सरासर गलत है। सिटी पैलेस और जयगढ़ दोनों ही अपने नियमित टाइम के मुताबिक खुलेंगे। गौरतलब है कि फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज में चंद ही दिन बचे हैं। राजपूत समाज की ओर से फिल्म का विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed