फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Padmaavat controversy special screening for judges in jodhpur rajasthan

पहला मौका जब अदालत ने देखी 'पद्मावत', अब इस फैसले का इंतजार

Mon, 05 Feb 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Padmaavat controversy special screening for judges in jodhpur rajasthan
पद्मावत
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' का राजस्थान में विशेष शो आज अदालत के निर्देश पर हुआ। यह पहला मौका है जब जज ने सिनेमाघर में जाकर इस विवादित फिल्म को देखा है।
विज्ञापन



फिल्म पद्मावत की राजस्थान में पहली बार स्क्रीनिंग जोधपुर के आइनॉक्स मॉल स्थित सत्यम में हुई। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ के जज संदीप मेहता तथा उनका स्टाफ और कुछ चुनिंदा लोगों ने इस फिल्म को देखा। शो रात आठ बजे शुरू हुआ। मेहता ने पूरी फिल्म देखी। 
विज्ञापन


राजस्थान में फिल्म के विरोध को देखते हुए यहां जोधपुर में स्क्रीनिंग के दौरान मॉल के आसपास भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए थें।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में इस फिल्म का प्रदर्शन पहली बार हुआ है और वह भी कोर्ट के लिए कोर्ट के आदेश पर। इस दौरान सत्यम में यह फिल्म दिखाने के लिए फिल्म प्रोड्यूसर की ओर विशेष पासवर्ड दिया गया। इसके बाद ये फिल्म यहां चलाई गई।   

अब इस फैसले का इंतजार

Padmaavat controversy special screening for judges in jodhpur rajasthan
सिनेमा हॉल के बाहर तैनात पुलिस के जवान
जोधपुर हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता पद्मावत देखने के बाद यह फैसला लेंगे कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं।

दरअसल, फिल्म 'पद्मावत' के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर नागौर जिले के डीडवाणा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस एफआईआर को रद्द करवाने को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका पर जस्टिस संदीप मेहता की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

कोर्ट फिल्म देखने के बाद एफआईआर रद्द करने को लेकर फैसला करेगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद 25 जनवरी को पूरे देश में फिल्म रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed