फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat controversy: rss comment at screening of padmavat in rajasthan

खिलजी की बर्बरता से क्या दिखाना चाहते हैं निर्माता, पूर्ण तिरस्कार करें लोग-RSS

Wed, 24 Jan 2018 09:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
padmaavat controversy: rss comment at screening of padmavat in rajasthan
फाइल फोटो।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। आरएसएस ने फिल्म पद्मावत के निर्माता से सवाल किया है कि वो इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के बर्बर अत्याचारों को दिखाकर जनता को क्या बताना चाहते है? संघ ने लोगों से अपील की है वे पद्मावत फिल्म का पूर्णत: तिरस्कार करें। 
विज्ञापन


आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक (उत्तर-पश्चिम) डॉ. भगवती प्रकाश ने जारी एक बयान में कहा है कि इस फिल्म के माध्यम से जनभावनाओं को आहत किया जा रहा हैं जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने फिल्म के निर्माता से सवाल किया है कि वह खिलजी की बर्बरता दिखाकर आखिर क्या दिखाना चाहते हैं?
विज्ञापन


डॉ. भगवती प्रकाश ने बताया की अलाउद्दीन खिलजी ने गुजरात, सूरत, सोमनाथ, खम्भात, जैसलमेर, रणथम्भौर, चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) मालवा, उज्जैन, धारानगरी, चन्देरी, जालोर, देवगिरी, तेलगांना, होयसल आदि में जमकर लूटपाट की। वीरो को बंदी बनाकर उन्हें गुलामों का जीवन जीने पर विवश किया। भारतीय रानियों से जबरन निकाह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निर्माता को चेतावनी और जनता से अपील

padmaavat controversy: rss comment at screening of padmavat in rajasthan
फाइल फोटो।
आरएसएस ने विवादित फिल्म पद्मावत को लेकर निर्माताओं को चेतावनी भी दी है। डॉ.भगवती प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि यह हमारे स्मृति-शेष वीरों व वीरांगनाओं को मनोरंजन के लिए व्यापार का माध्यम बनाने का प्रयास है। इससे निर्माताओं को दूर रहना चाहिए। उन्होंने पद्मावत के निर्माता से कहा कि वे समय रहते इस फिल्म को दिखलाने से अपने कदम पीछे खींच लें। 

संघ ने देश के सभी सिनेमाघर संचालकों और एवं जनता से अपील की है कि वे इस फिल्म का पूरी तरह तिरस्कार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed