{"_id":"5a6848234f1c1b7d268b6454","slug":"padmaavat-controversy-rajasthan-hindus-and-rajput-protest-film-padmaavat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' विवाद: सीकर में बस के शीशे तोड़े तो जोधपुर में किया हाइवे जाम, जैसलमेर रहेगा कल बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' विवाद: सीकर में बस के शीशे तोड़े तो जोधपुर में किया हाइवे जाम, जैसलमेर रहेगा कल बंद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
सीकर में बस में की गई तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावत' को लेकर उठा विवाद अब बवाल का रूप लेने लगा है। राजस्थान में हालात बिगड़ने लगे हैं। आज भी कई जिलों में उग्र प्रदर्शन हुए, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों से समझाइश की।
जोधपुर के फलौदी में राजपूत सहित हिन्दू संगठनों ने फिल्म 'पद्मावत' के प्रदर्शन का विरोध जताया है। यहां प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने चेतावनी दी है कि वे आग से फिल्म का स्वागत करेंगे। यहां प्रदर्शनकारियों ने फलौदी-बीकानेर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। उधर, सीकर के नीमकाथाना कस्बे में आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका के सामने जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान वहां से गुजर रही रोडवेज बस को रोक लिया गया और बस पर पत्थर फेंके गए। इससे बस के शीशे टूट गए।

कई जिलों में हो रहे प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन तेज, हाइवे किया जाम
- फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, जोधपुर, टोंक सहित कई जिलों में फिल्म पद्मावत का विरोध जारी है। इसके चलते यहां पुलिस भी काफी सतर्कता बरत रही है।
जैसलमेर में सर्व समाज की बैठक में फिल्म 'पद्मावत' को लेकर विरोध दर्ज करवाया गया और 25 जनवरी को जैसलमेर बंद का आह्वान किया गया। जानकारी के अनुसार स्वर्णनगरी के आसरी मठ में आयोजित सर्वसमाज की बैठक में ये निर्णय किया गया। बैठक में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व सभापति अशोक तंवर, उप सभापति रमेश जीनगर, सवाईसिंह देवडा सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं 25 जनवरी को जैसलमेर बंद को लेकर विभिन्न टोलियों का गठन कर व्यापारियों से संपर्क भी शुरू कर दिया गया।