{"_id":"5a65e0004f1c1b7e268b5c1c","slug":"padmaavat-controversy-karni-sena-agree-to-see-the-film-padmaavat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' देखने को तैयार करणी सेना, लेकिन पहले रिलीज की तो न देखेंगे न देखने देंगे: कालवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' देखने को तैयार करणी सेना, लेकिन पहले रिलीज की तो न देखेंगे न देखने देंगे: कालवी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावत को लेकर बड़ी खबर मिली है। फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना ने भंसाली का न्यौता स्वीकार करते हुए फिल्म देखने की बात कही है।
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने आज फिल्म पद्मावत को लेकर बड़ा बयान दिया है। कालवी ने कहा है कि करणी सेना फिल्म पद्मावत को रिलीज से पहले देखने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि यदि फिल्म रिलीज हो गई तो करणी सेना ना तो फिल्म देखेगी और ना ही किसी को देखने देगी।
कालवी ने मीडिया के सामने कहा कि वे भंसाली की इस फिल्म को देखने को तैयार हैं, लेकिन ये तो बताया जाए कि कब देखना है और कहां देखना है। गौरतलब है कि भंसाली की ओर से मिले पत्र में इस बात का कहीं भी जिक्र नहीं है कि फिल्म देखने कब आना है और कहां आना है। ऐसे में करणी सेना की ओर से यह बात कटाक्ष रूप में कही गई है।

भंसाली का पत्र केवल नाटक - कालवी
कालवी ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि भंसाली की ओर से फिल्म देखने के लिए भेजा गया पत्र केवल एक नाटक है और कुछ नहीं।
कालवी ने कटाक्ष करते हुए साफ कहा कि उनके न्यौते में ये तक नहीं बताया गया कि 'पद्मावत' करणी सेना को दिखाई कब जाएगी। कालवी बोले कि वे 5 साल बाद, 10 साल बाद या 15 साल बाद, जब भी भंसाली फिल्म दिखाना चाहे देखने को तैयार हैं, लेकिन रिलीज से पहले ये सब होना चाहिए। कालवी ने भंसाली के पत्र को केवल नाटक बताया और कहा कि ये केवल दिखावा है। इसके जरिये केवल उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।
उधर, राजस्थान में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का कहना है कि फिल्म किसी भी हाल में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। इसमें इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।