{"_id":"5a740cd74f1c1b05738b4f54","slug":"padmaavat-controversy-court-will-see-film-padmaavat-on-this-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में सबसे पहले यहां दिखाई जाएगी 'पद्मावत', हाईकोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में सबसे पहले यहां दिखाई जाएगी 'पद्मावत', हाईकोर्ट के आदेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Feb 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान में सबसे पहले यहां फिल्म 'पद्मावत' दिखाई जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि फिल्म प्रदर्शन को लेकर आगे क्या होगा?
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जोधपुर पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित सिनेमा हॉल सत्यम में पांच फरवरी को विवादित फिल्म 'पद्मावत' की स्क्रीनिंग की जाएगी। राजस्थान का पहला सिनेमा हॉल बनेगा, जिसमें फिल्म का एक शो दिखाया जाएगा। हालांकि, यह बात अलग है कि इस शो में हाईकोर्ट जस्टिस संदीप मेहता और कुछ अन्य न्यायिक अधिकारी इस फिल्म को देखेंगे।
दरअसल, फिल्म 'पद्मावत' के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर नागौर जिले के डीडवाणा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस एफआईआर को रद्द करवाने को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका पर जस्टिस संदीप मेहता की कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान संजय लीला भंसाली के अधिवक्ता रवि भंसाली ने कोर्ट में जवाब पेश करते हुए कहा कि वह फिल्म को कोर्ट के समक्ष कल ही प्रदर्शित करने को तैयार हैं।
पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ व डीसीपी पूर्व डॉ. अमनदीप कपूर कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में कमिश्नर राठौड़ ने फिल्म प्रदर्शन को लेकर दो सप्ताह का समय मांगा। जिस पर कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया कि इस फिल्म को त्वरित प्रदर्शन की व्यवस्था करें ऐसे में आप दो सप्ताह का समय मांगकर क्या कोर्ट की अवहेलना नही कर रहे? जिसके बाद कोर्ट ने आगामी सोमवार यानी 5 फरवरी को फिल्म दिखाने के आदेश दिए हैं।

अगली सुनवाई फिल्म देखने के बाद
padmaavat
कोर्ट के समक्ष फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के अधिवक्ता ने यह तर्क रखा कि क्योंकि फिल्म हाई रैज्यूलेशन में बनी है तो न्यायिक अकादमी के हॉल में इसका प्रसारण संभव नहीं है। जिस पर कोर्ट ने अधिवक्ता की राय ली और पूछा कि आप किस सिनेमा हॉल में फिल्म प्रदर्शन करना चाहते हैं?
जिस पर भंसाली के अधिवक्ता ने कहा कि वे सत्यम सिनेमा हॉल में फिल्म प्रदर्शन करना चाहते हैं। जिस पर कोर्ट ने आगामी पांच फरवरी को इस फिल्म के प्रदर्शन के आदेश दिए हैं। अब पांच फरवरी को फिल्म देखने के बाद कोर्ट में इस मामले की आगामी सुनवाई 6 फरवरी को होगी।