फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat coaei demand rajnath singh for security

'पद्मावत': देशभर के सिनेमाघर मालिक डरे, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

Tue, 23 Jan 2018 03:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
padmaavat coaei demand rajnath singh for security
फाइल फोटो।
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज की कानूनी अड़चनें भले ही दूर हो गई हैं, लेकिन दिक्कतें बरकार हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में आज मध्य प्रदेश व राजस्थान सरकार की अपने राज्यों में फिल्म बैन की याचिका खारिज होने के बाद पद्मावत अब देशभर में रिलीज होगी। लेकिन कई राज्यों के मुख्यमंत्री व नेताओं के सिनेमाघर संचालकों से फिल्म नहीं दिखाने की मांग व अन्य बयानों ने सिनेमाघर संचालकों को डरा दिया है।

इस भययुक्त माहौल के चलते सिनेमा आॅनर्स एण्ड एक्जीबिटर एसोसिएशन आॅफ इण्डिया (COAEI) ने गृह मंत्री को पत्र लिखा है।

पत्र में की ये मांग

padmaavat coaei demand rajnath singh for security
फाइल फोटो।
ऐसोसिएशन ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि जो थिएटर पद्मावत दिखाना चाहता हो उसे पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए।

वहीं ऐसोसिएशन ने सिनेमाघर संचालकों से भी कहा है कि वे पद्मावत को दिखाने से पहले सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना की चेतावनी

padmaavat coaei demand rajnath singh for security
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि देश भर में करणी सेना व राजपूत संगठन ​पद्मावत के बैन की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से पूर्व ही कई सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी की गई है।

इसी के चलते राजस्थान में तो फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों ने फिल्म वितरण करने से मना कर दिया है। जबकि गुजरात में अधिकांश थिएटर संचालक फिल्म को लगाने से मना कर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर विरोध करने वाली करणी सेना के नेता लगातार सिनेमाघर संचालकों से फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed