फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Opposition mla walkout from assembly in rajasthan

राजस्थान विधानसभा में हंगामा, बिल के विरोध में विपक्ष ने किया वॉकआउट

Mon, 23 Oct 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 23 Oct 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
Opposition mla walkout from assembly in rajasthan
फाइल फोटो।

देशभर के मीडिया की निगाहें आज राजस्थान विधानसभा पर लगी हुई है। राजस्थान विधानसभा का सत्र प्रारंभ होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। जिसके बाद विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने बिल का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया है।

विज्ञापन


लोकसेवकों को बचाने के लिए लाए जा रहे बिल के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने भी वॉक आउट किया है। हालांकि शोकाभिव्यक्ति के दौरान ये लोग सदन में मौजूद रहे। इससे पूर्व कांग्रेस के विधायक लोकसेवकों को बचाने के लिए लाए जा रहे बिल के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे है। कांग्रेस विधायकों का कहना है यह एक काला कानून है जिसे किसी भी हाल में पास नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

अध्यादेश को चुनौती

Opposition mla walkout from assembly in rajasthan
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा विधायक दल की बैठक ली है। जिसमें उन्होंने कहा है कि विपक्ष के हमलों का जोरदार जवाब दिया जाए। इससे पहले विधानसभा पहुंचे सरकार के कई मंत्रियों ने पुन: दोहराया कि यह बिल भ्रष्ट लोकसेवकों को बचाने के लिए नहीं अपितु ईमानदार लोकसेवकों को झूठे मुकदमों में फंसने से रोकने के लिए है।

वहीं राज्य सरकार के इस अध्यादेश को राजस्थान हाईकोर्ट में भी चुनौती दी गई है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता भगवत गौड़ ने अधिवक्ता ए के जैन के जरिए हाईकोर्ट में इस अध्यादेश के खिलाफ याचिका दायर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed